Wednesday, February 27, 2019

अरुण जेटली का बड़ा बयान- US ओसामा को पाकिस्तान में घुसकर मार सकता है तो हम क्यों नहीं

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव से दिल्ली में आपात बैठकों का दौर शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश सचिव, रक्षा सचिव और खुफिया विभागों को प्रमुखों की बैठक चल रही है. इस बैठक में पाकिस्तान को करारा जवाब देने की रणनीति तय की जा रही है.

दोनों मुल्कों तनाव के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज के हालात में सबकुछ मुमकिन है, जब अमेरिका पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठन अलकायदा चीफ ओसामा बिन लादेन को मार सकता है तो कुछ भी संभव है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से देश हमारे साथ खड़ा है उससे जाहिर है कि ऐसे हालात में कुछ भी मुमकिन है.

केंद्रीय मंत्री जेटली ने कहा कि हालात बहुत जल्द बदल रहे हैं, याद दिला दूं कि अमेरिकी सील ने एबटाबाद में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा था, हमें सोचना चाहिए कि क्या हम भी ऐसा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह काफी मुश्किल था, लेकिन हम जानते हैं कि हम भी यह कर सकते हैं. जेटली के इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहा है, माना जा रहा है कि भारत भी पाकिस्तान में घुसकर बड़े स्तर पर जैश के आतंकी ठिकानों को नुकसान पहुंचा सकता है.

पाक विमान ने तोड़ा सीजफायर

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया है और जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के एक F-19 विमान ढेर कर दिया है. भारत ने मंगलवार को अपनी एयर स्ट्राइक में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था लेकिन पाकिस्तान ने नापाक करतूत करते हुए सिविलियन इलाकों में लड़ाकू विमानों से बम गिराए हैं.

पाकिस्तान की इस करतूत को युद्ध की चेतावनी माना जा रहा है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस बैठक में पीएम मोदी को सीमा के हालात के बारे में जानकारी दी है. इसके अलावा गृह मंत्री ने भी सभी खुफिया विभागों को निदेशकों से अहम जानकारी हासिल की है. बडगाम में तकनीकी खराबी के बाद एक चॉपर क्रैश हो गया है जिसमें हमारे दो जवान शहीद हो गए हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते वायु सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. लड़ाकू विमानों को 2 मिनट के भीतर तैयार होने के निर्देश दिए गए हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान झूठा प्रोपेगेंडा फैलाते हुए भारतीय विमानों को गिराने का झूठा दावा कर रहा है, जिसका खंडन सरकार की ओर से किया जा चुका है. पाकिस्तान ने यह दावा भी किया है कि उसने दो भारतीय पायलटों को पकड़ लिया है.

Wednesday, February 20, 2019

अनिल अंबानी के पास बकाया चुकाने के लिए चार हफ्ते, वरना होगी जेल

सुप्रीम कोर्ट में रिलायंस कम्युनिकेशन्स के चेयरमैन अनिल अंबानी को कपिल सिब्बल और मोदी सरकार के अटॉर्नी जनरल रहे मुकुल रोहतगी की दलीलें भी नहीं बचा पाईं.

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनिल अंबानी ने जानबूझकर कोर्ट के उस आदेश की अवमानना की जिसमें स्वीडन की टेलिकॉम उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन को 5.5 अरब रुपए देने थे.

इस ख़बर के बाद आर कॉम समेत अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 10 फ़ीसदी तक लुढ़क गए.

इस मामले में कोर्ट ने अंबानी को अदालत की अवमानना का दोषी क़रार दिया है.

कोर्ट ने अरबपति अंबानी और आरकॉम के दो निदेशकों को चार हफ़्ते के भीतर एरिक्सन को 4.5 अरब रुपए देने का निर्देश दिया है.

कोर्ट ने साफ़ कहा कि अगर अंबानी इसका भुगतान नहीं करते हैं तो तीन महीने की जेल की सज़ा काटनी होगी. 2014 में एरिक्सन ने आरकॉम के नेटवर्क के प्रबंधन और संचालन को लेकर समझौता किया था.

पिछले साल एरिक्सन ने अदालत में 5.5 अरब रुपए के भुगतान नहीं होने को लेकर शिकायत की थी.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि रिलायंस कम्युनिकेशन्स कोर्ट के फ़ैसले का सम्मान करती है और वो अदालत के आदेश को पूरा करेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने जब यह फ़ैसला सुनाया तो अनिल अंबानी भी कोर्ट में ही मौजूद थे. क़ानूनी पत्रकार सुचित्र मोहंती के अनुसार फ़ैसले के बाद अनिल अंबानी अपने वकीलों से बात करते दिखे.

मोहंती का कहना है कि अब अनिल अंबानी के पास कोई विकल्प नहीं है और कोर्ट का फ़ैसला किसी भी सूरत में मानना ही होगा.

हालांकि अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले पर कोई भी टिप्पणी नहीं की. अनिल अंबानी भारत के दूसरे उद्योगपति हैं जिन्हें अदालत की अवमानना में दोषी ठहराया गया है. इससे पहले सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय को इस मामले में दोषी ठहराया गया था.

इसी महीने अनिल अंबानी ने आरकॉम के दिवालिया होने की घोषणा की थी. पिछले साल दिसंबर महीने तक अनिल अंबानी ने ख़ुद कोर्ट को आश्वस्त किया था कि वो एरिक्सन को पैसे दे देंगे.

अंबानी पैसे देने में नाकाम रहे तो एरिक्सन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाख़िल की और कहा कि आरकॉम ने कोर्ट की अवमानना की है इसलिए उन्हें गिरफ़्तार किया जाए.

बुधवार को इसी मामले में कोर्ट ने अनिल अंबानी और उनके दो निदेशकों सतीश सेठ और छाया विरानी को दोषी ठहाराया.

हालांकि अदालत ने तत्काल गिरफ़्तारी की मांग को ख़ारिज कर दिया लेकिन कोर्ट ने ये भी साफ़ कहा कि चार हफ़्ते के भीतर अंबानी पैसे नहीं देंगे तो तीन महीने की जेल होगी.

आरकॉम ने समय पर पैसे नहीं देने का तर्क दिया था कि इसके लिए सरकार ज़िम्मेदार है, क्योंकि सरकार ने जियो को संपत्ति बेचने की मंजूरी नहीं दी थी.

एरिक्सन ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत किया है और कहा है कि एक बार फिर से वो आरकॉम के वादों का इंतज़ार करेगी.

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन्स या आरकॉम - एक वक़्त था जब ये भारत की दूसरी बड़ी टेलिकम्युनिकेशन्स कंपनी थी. मगर अब इस कंपनी ने दिवालिया घोषित करवाने के लिए अर्जी दी है..

उसका ये हाल उसके प्रतिद्वंद्वियों ने किया जिनमें उनके बड़े भाई मुकेश अंबानी की जियो का अच्छा-ख़ासा योगदान है.

पिछले कई साल से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कंपनी ने अब आख़िरकार कोर्ट में क़र्ज़ की समस्या के समाधान के लिए अर्जी लगाई है.

दिसंबर 2017 में अंबानी ने आरकॉम के क़र्ज़दाताओं से पूर्ण समाधान की घोषणा की थी. अनिल अंबानी ने कहा था कि उनकी कंपनी 3.8 अरब डॉलर की अपनी संपत्ति बेच कर्ज़ों का भुगतान करेगी. इसमें जियो को मुहैया कराई गईं सेवाएं भी शामिल थीं.

लेकिन शुक्रवार की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से आरकॉम ने कहा कि कर्ज़दाताओं को प्रस्तावित संपत्ति बिक्री से कुछ भी नहीं मिला है और कर्ज़ से निपटारे की प्रक्रिया अब भी बाधित है.

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वो अपने 40 विदेशी और भारतीय क़र्ज़दाताओं में सहमति बनाने में नाकाम रही. कंपनी ने कहा कि इसके लिए 40 बैठकें हुईं लेकिन बात नहीं बनी और साथ में भारतीय अदालती व्यवस्था में क़ानूनी उलझनें बढ़ती गईं.

आरकॉम ने अपनी मोबाइल सेवा की अहम संपत्तियों को जियो से बेचा है और इसकी मंजूरी भी मिल गई है. सरकारी अधिकारी भी स्पेक्ट्रम की ख़रीदारी में बकाये को हासिल करने के लिए मामले को जल्दी निपटाने की कोशिश कर रहे हैं.

अनिल अंबानी अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. मोदी सरकार के फ़्रांस से लड़ाकू विमान रफ़ाल के सौदे में भी अनिल अंबानी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के निशाने पर हैं. राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस सौदे में अनिल अंबानी को फ़ायदा पहुंचाया है.

广西:境外返桂来桂人员一律实行28天隔离管控措施

  中新网4月20日电 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&肛交集合 三分之二减至一半...