Tuesday, March 26, 2019

राजस्थान में बोले राहुल गांधी- मोदी दो हिन्दुस्तान बनाना चाहते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए राजस्थान पहुंचे. यहां सूरतगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस बार चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ देश बांटने की विचारधारा है तो दूसरी तरफ भाईचारा, प्यार और लोगों को जोड़ने की विचारधारा है. पिछले पांच साल में मोदी दो हिन्दुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. एक प्राइवेट हवाईजहाज वालों का और दूसरा गरीबों, किसानों नौजवानों का है.

मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि लोगों के खाते में 15 लाख नहीं आया, रोजगार छिन गए, गब्बर सिंह टैक्स आ गया. उल्टा मोदी लोगों की जेब से छीनकर पैसे नीरव मोदी जैसों को दे रहे हैं.

मनरेगा पर मोदी ने संसद में भाषण दिया. वहां मोदी ने कहा कि मनरेगा सबसे बेकार योजना है. मोदी कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी जनता से गड्ढा खुदवाती है. उन्हें मनरेगा समझ नहीं आई.  उन्हें ये भी नहीं पता कि जब यूपीए की सरकार थी, तब मनरेगा ने, भोजन के अधिकार ने, किसान कर्जमाफी ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला.

जो हमने 10 साल में किया, उस सबको नरेंद्र मोदी ने 5 साल में खत्म कर दिया. और फिर कहते हैं कि मैं चौकीदार हूं. उन्होंने लोगों को ये नहीं बताया कि वे चौकीदार किसके हैं. मोदी अनिल अंबानी, नीरव मोदी के चौकीदार हैं.

राफेल के जरिए राहुल ने एक बार फिर मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने राफेल के लिए दो शर्तें रखी थीं. पहली कि ये जहाज हिन्दुस्तान में बनेगा. इसे एचएएल बनाएगी और इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में बनाया जाएगा. दूसरी शर्त थी कि 526 करोड़ एक जहाज के लिए दिए जाएंगे.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की रैलियों के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के 11 निर्दलीय विधायकों को कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं. यह भी माना जा रहा है कि बीजेपी ने जिन विधायकों को लोकसभा का टिकट नहीं दिया है या फिर जिन नेताओं का टिकट कटा है, वे भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. इसी वजह से सोमवार शाम राजस्थान के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने राजस्थान में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों के ऐलान को भी राहुल गांधी की इन रैलियों की वजह से रोक रखा है. हालांकि, सभी 25 सीटों के लिए नाम तय कर लिए गए हैं. राहुल गांधी की तीनों सभाओं के खत्म होने के बाद उम्मीद है कि कांग्रेस देर रात या कल अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी. वहीं, बीजेपी ने चार दिन पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. साथ ही सभी नेता चुनाव प्रचार में लग गए हैं .

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तकरीबन एक बजे श्री गंगानगर जिले के सूरतगढ़ में राजीव गांधी स्टेडियम में सभा की. वहां जनता को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी 3:30 बजे बूंदी जिले के खेल संकुल ग्राउंड में एक जन संकल्प रैली करेंगे. आखिर में शाम 6:00 बजे जयपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़े बूथ कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करेंगे. बता दें कि राहुल गांधी की सभा के बाद कल से कांग्रेस रोजाना 3-3 रैलियां को पूरे राज्य में करेगी. इसी तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट पूरे राज्य में 200 रैलियां करेंगे.

No comments:

Post a Comment

广西:境外返桂来桂人员一律实行28天隔离管控措施

  中新网4月20日电 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&肛交集合 三分之二减至一半...